Friday, May 15, 2026
Hometrendingसीधी भर्ती के लिए बिना योग्‍यता कर दिए आवेदन, बोर्ड ने कहा-...

सीधी भर्ती के लिए बिना योग्‍यता कर दिए आवेदन, बोर्ड ने कहा- आवेदन प्रत्‍या‍हरित करें, नहीं तो होगी कार्यवाही

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से गृह रक्षा विभाग जयपुर, राजस्थान के लिए राजस्थान होम गार्ड एवं चतुर्थ श्रेणी सेवा नियम 2014 के अंतर्गत प्लाटून कमांडर पद के 84 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 23.07.2025 से दिनांक 21.08.2025 तक आमंत्रित किये गए थे। बोर्ड के सचिव भागचंद बघेल ने बताया कि प्लाटून कमांडर पद के 84 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन दिनांक 22.11.2025 को किया जाएगा।

उन्‍होंने बताया कि उक्त परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने के इच्छुक आवेदकों को ऑनलाईन आवेदन प्रत्याहरित करने के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया जाता है। ऐसे आवेदक कुल 03 दिवस की अवधि में दिनांक 10.10.2025 से दिनांक 12.10.2025, 23.59 बजे तक SSO Portal पर login कर Recruitment Portal का चयन कर My Recruitment Section के अन्तर्गत संबंधित परीक्षा के समक्ष उपलब्ध Withdraw Button  पर क्लिक कर अपना ऑनलाईन आवेदन पत्र प्रत्याहरित (Withdraw) कर सकेंगे। विज्ञापन के अनुसार वांछित योग्यता नहीं होने के बावजूद भी इस अवधि में आवेदन पत्र प्रत्याहरित (Withdraw) नहीं करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध बोर्ड द्वारा पात्रता जांच उपरान्त विधि सम्मत कार्यवाही की जायेगी।

उक्त भर्ती के ऑनलाईन आवेदन पत्रों में त्रुटि संशोधन के लिए दिनांक 13.10.2025 से दिनांक 19.10.2025, 23.58 बजे तक ऑनलाईन आवेदन में अभ्यर्थी OTR के समय दर्ज की गयी सूचनाओं (नाम, पिता, का नाम, जन्मतिथि, लिंग) तथा फोटो, हस्ताक्षर तथा शैक्षणिक योग्यता के अलावा शेष प्रविष्टियों में संशोधन कर सकेगा। उक्तानुसार संशोधन रू. 300/- का शुल्क ऑनलाईन भुगतान कर संशोधन कर सकेंगे।

उक्त समय सीमा के पश्चात किसी भी स्थिति में बोर्ड द्वारा कोई संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। इसके लिए बोर्ड द्वारा कोई भी ऑफलाईन प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। विज्ञप्ति की शेष शर्ते पूर्व विज्ञापन संख्या 05/2025 दिनांक 17.07.2025 के अनुसार यथावत रहेंगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!