![Ad](/wp-content/uploads/2025/01/nrk-typing-college.gif)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/11/hi-tech-classes-bikaner.gif)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/12/Arihant-Properties-And-Developers.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2025/01/Nirala-Optical-Bikaner.gif)
बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष वेद व्यास को आतंकवादी संगठन के नाम पर धमकी भरे मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। वेद व्यास ने बताया कि बुधवार को उनके 9828877788 नम्बर एक दोपहर 3 बजे के आसपास पाकिस्तान के नम्बर +92 3131935257 से एक व्हाट्सअप संदेश प्राप्त हुआ। जिसमें तहरीक ए तालिबान के किसी स्पोक पर्सन मोहम्मद खुरसानी ने धमकी भरे मैसेज में लिखा कि जो सोशल मीडिया पर कश्मीर और पाकिस्तान के खिलाफ नफरत भरे बयान जारी कर रहा है। उसके लिए यह लफ्ज ”वी केन सी यू”।
व्यास ने बताया कि इसी मैसेज में मेरी एक फोटो लगाकर टारगेट लिखकर जीपीएसआरएस हेस 015054848,MEM : सिराज, आईडीएमआई : इंडिया और 1 दिसम्बर 2023 लिखा मेसेज प्राप्त हुआ है। इसी मैसेज के साथ स्टे होम स्टे सेफ के स्लोगन के साथ बॉम्ब का निशान भी भेजा गया है। वेद व्यास ने बताया कि इस सम्बन्ध में नयाशहर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। बहरहाल, पुलिस जांच में साफ होगा कथित संगठन की ओर से दी गई धमकी के क्या मायने है।
![Ad](/wp-content/uploads/2023/03/Mn-Hospital-Bikaner.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/12/Roopji.gif)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/12/Goyal.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/05/development-ultrasound.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2021/12/Dr-Shayam-Agarwal-Hospital-Bikaner-1.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2023/10/Narayan-Vihar.gif)