Friday, June 19, 2026
Hometrendingराजस्‍थान के सीनियर आईएएस का निधन, ब्‍यूरोक्रेसी में शोक की लहर

राजस्‍थान के सीनियर आईएएस का निधन, ब्‍यूरोक्रेसी में शोक की लहर

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com  प्रदेश में ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक का देर रात दिल्ली स्थित आवास पर निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने आलोक के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

आपको बता दें कि आलोक 1993 बैच के सीनियर IAS ऑफिसर थे। उन्होंने बूंदी, सवाईमाधोपुर, बीकानेर, कोटा और उदयपुर में कलेक्टर समेत कई अहम पदों पर सेवा दी। उनकी ऊर्जा-इंफ्रा मामलों के एक्सपर्ट के रूप में देशभर में पहचान थी। उनके असमय निधन की सूचना से समूची ब्यूरोक्रेसी में शोक की लहर है।

मुख्‍यमंत्री शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं राज्य के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने श्री आलोक के निधन पर दुख जताते हुए लिखा कि ‘वरिष्ठ IAS, राजस्थान के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। श्री आलोक की पहचान एक काबिल अधिकारी की रही। उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।’

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!