Friday, April 11, 2025
Hometrendingसंविधान दिवस समारोह की सात सदस्य कमेटी में भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल...

संविधान दिवस समारोह की सात सदस्य कमेटी में भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com इस वर्ष 26 नवम्बर को विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित होने वाले संविधान दिवस महोत्सव 2023 के लिए संविधान दिवस सम्मान समिति का गठन किया गया है। इसमें भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। रविशेखर मेघवाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकताओं ने प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है।

भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने बताया की इस वर्ष का संविधान दिवस महोत्सव विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित हो रहा है इसके लिए भारतीय जनता पार्टी अनुसुचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव केन्द्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार डॉ.अम्बेडकर सदस्य रहे सुरजभान कटारिया ने संस्थान के सदस्यों के साथ आज राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर संविधान दिवस महोत्सव-2023 में मुख्य अतिथि के रूप में रहने का निमत्रंण दिया। जिसे उन्‍होंने स्वीकार कर लिया है। रविशेखर मेघवाल ने बताया इस कार्यक्रम में संगठन ने मुझे दायित्व व जिम्मेदारी दी है उसको पूर्णताः से निभाकर अपने दायित्वों का निर्वहन करूंगा।

मेघवाल ने बताया की इस वर्ष 26 नवम्बर 2023 को हमारा संविधान 74 वर्ष पूर्ण करके 75 वें वर्ष में प्रवेश करेगा। हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के बाद तीसरे राष्ट्रीय उत्सव 26 नवम्बर को संविधान दिवस की महत्ता को ध्यान में रखते हुए 2015 में संसद के दोनों सदनों में भव्य आयोजन कर देशभर में मनाने की परम्परा को शुरू किया। इसके तहत इस वर्ष भी आयोजित होने वाला संविधान दिवस अपने आप में ऐतिहासिक होगा।

मेघवाल ने बताया कि आज राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू को निमत्रंण देने वाले शिष्ठमंडल में सत्यनारायण जटिया संरक्षक, सूरजभान कटारिया अध्यक्ष, डॉ. आर.एस. कुरिल कुलपति संयोजक, देवीदयाल गौतम महामंत्री ने मुलाकात कर राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू को भारतीय संविधान की प्रति, एक चित्र एवं अंग वस्त्र भी भेंट किया।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular