Friday, May 15, 2026
Hometrendingयूपी में भाजपा, पंजाब में आप आगे, उत्‍तराखंड, गोवा में टक्‍कर, ये...

यूपी में भाजपा, पंजाब में आप आगे, उत्‍तराखंड, गोवा में टक्‍कर, ये दिग्‍गज नेता चल रहे पीछे…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

चुनाव डेस्‍क। देश के पांच राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनावों के आज शुरूआती रुझानों के अनुसार, उत्तरप्रदेश में भाजपा बड़ी बढ़त की तरफ कदम बढ़ा रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी यानी सपा पिछड़ती दिख रही है। उधर, पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे आगे है। उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच जबर्दस्त टक्कर दिख रही है। मणिपुर और गोवा में भी टक्‍कर बनी हुई है।

यूपी के रुझानों भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी 203 सीटों पर आगे चल रहे हैं। सपा गठबंधन अब तक रुझानों में शतक नहीं लगा पाया है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी 100 सीटों के रुझान आ गए हैं।

दिग्‍गज चल रहे पीछे

पांच राज्‍यों के चुनावों के शुरूआती रुझानों में कई दिग्‍गज नेता पीछे चल रहे हैं। इनमें पंजाब में पटियाला विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रीतपाल सिंह यहां से आगे चल रहे हैं। कैप्टन को चुनाव से ठीक पहले पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाकर कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को सत्ता शीर्ष पर बैठाया था। चन्‍नी दोनों ही सीटों से पीछे चल रहे हैं। नवजोत सिंह सिदधू पीछे चल रहे हैं। अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल पीछे चल रहे हैं। इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से, अखिलेश यादव (सपा) करहल से आगे, सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य (बीजेपी) आगे चल रहे हैं। ओम प्रकाश राजभर गाजीपुर जिले के जहूराबाद सीट से पीछे चल रहे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!