Friday, May 15, 2026
Hometrending4 राज्‍यों में बीजेपी, पंजाब में आप सबसे आगे, कांग्रेस पिछड़ी, जानें...

4 राज्‍यों में बीजेपी, पंजाब में आप सबसे आगे, कांग्रेस पिछड़ी, जानें ताजा अपडेट…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

चुनाव डेस्‍क। देश के पांच राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद आज मतगणना का दौर चल रहा है। शुरूआती रुझानों में यूपी, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में बीजेपी बहुमत की ओर बढ़ रही है। यूपी में बीजेपी 253 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं सपा 108 सीटों पर आगे है। बसपा 5 और कांग्रेस 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। उधर, गोवा में भाजपा 17 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 11 आगे चल रही है, आप एक सीट पर आगे है। उत्तराखंड में भाजपा 40 सीटों पर आगे है, कांग्रेस 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि, 2 सीटों पर अन्य आगे है। मणिपुर में भाजपा 22 सीटों के साथ आगे चल रही है। कांग्रेस दूसरे नंबर पर है।

मतगणना के ताजा अपडेट

उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा का साथ छोड़ सपा में गए दारा सिंह चौहान और स्वामी प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे है। यूपी में भाजपा बहुमत की ओर बढ़ रही है। इनके अलावा कई दिग्गज भी पीछे चल रहे है।

पंजाब में अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्दू भी तीसरे नंबर पर है। यहां आप 52 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 37 सीटों पर ही आगे है।

पंजाब विधानसभा चुनाव मतगणना के शुरुआती रुझानों में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला सीट से पीछे चल रहे है।

गोरखपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे है। वहीं, ओपी राजभर पीछे चल रहे है।

कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्दू, अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल व सुखवीर सिंह बादल के अलावा पीएलसीपी के कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे चल रहे हैं।

यूपी में बीजेपी, पंजाब में आप आगे, उत्‍तराखंड, गोवा में टक्‍कर, ये दिग्‍गज नेता चल रहे पीछे

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!