![Ad](/wp-content/uploads/2025/01/nrk-typing-college.gif)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/11/hi-tech-classes-bikaner.gif)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/12/Arihant-Properties-And-Developers.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2025/01/Nirala-Optical-Bikaner.gif)
बीकानेर Abhayindia.com ज्ञान भारती संस्था कोटा के सचिव सुरेंद्र शर्मा, पुरस्कार सचिव जितेन्द्र निर्मोही ने वर्ष 2023 के राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा पुरस्कार की घोषणा कर दी है। वर्ष 2023 का गौरी शंकर कमलेश राजस्थानी भाषा पुरस्कार गंगानगर के डा कृष्ण कुमार आशु को उनकी राजस्थानी कथा कृति “च्यानणै रा ॳनाण” के लिए दिया जाएगा। वहीं, कमला कमलेश राजस्थानी भाषा पुरस्कार डॉ कृष्णा आचार्य को उनकी राजस्थानी निबंध कृति “भारत री लाखणी लुगायां” के लिए दिया जाएगा।
आपको बता दें कि 30वां गौरी शंकर कमलेश राजस्थानी भाषा साहित्य पुरस्कार एवं सम्मान समारोह 2023 ज्ञान भारती स्कूल नई बिल्डिंग इंद्रा मार्केट कोटा परिसर में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि तरुण मेहरा उप वन संरक्षक कोटा होंगे तथा अध्यक्षता योगेन्द्र शर्मा निदेशक शिशु भारती शिक्षण संस्थान कोटा करेंगे। कार्यक्रम का संचालन नहुष व्यास द्वारा किया जाएगा।
जेपी मधुकर ने अवगत कराया कि कृतिकार डॉ कृष्ण कुमार आशु के कृतित्व और व्यक्तित्व पर पत्रवाचन योगेश यथार्थ करेंगे तथा डॉ कृष्णा आचार्य पर पत्रवाचन मंजू रश्मि करेंगी। इस अवसर पर इतिहासविद फिरोज अहमद को भी समादृत किया जाएगा। गौरीशंकर कमलेश पुरस्कार अंतर्गत डॉ कृष्ण कुमार आशु को ग्यारह हजार रुपए नकद दिये जाकर शाल श्रीफल, सम्मान पत्र से समादृत किया जाएगा तदानुसार ही डॉ कृष्णा आचार्य कमला कमलेश राजस्थानी भाषा पुरस्कार अंतर्गत राशि पांच हजार, शाल श्रीफल सम्मान पत्र से समादृत किया जाएगा। प्रारंभ में बीज वक्तव्य जितेन्द्र निर्मोही द्वारा दिया जाकर धन्यवाद एडवोकेट सुरेंद्र शर्मा द्वारा ज्ञापित किया जाएगा।
![Ad](/wp-content/uploads/2023/03/Mn-Hospital-Bikaner.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/12/Roopji.gif)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/12/Goyal.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/05/development-ultrasound.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2021/12/Dr-Shayam-Agarwal-Hospital-Bikaner-1.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2023/10/Narayan-Vihar.gif)