









बीकानेर Abhayindia.com ग्लोबल मिलियट्स (श्री अन्न) सेमिनार 18, 19 मार्च 2023 पुसा केम्पस नई दिल्ली में सम्पन हुई। इसमें 145 देशों के कृषि मंत्री व भारत सरकार के एफईओ एवं आंमत्रित डेलीगेटस् ने इस ग्लोबल मिलियट्स सेमीनार मे भागीदारी की।
इस दो दिवसीय श्री अन्न सेमिनार में बीकानेर से भाजपा के राजकुमार पारीक ने भी हिस्सा लिया व मिलियट्स पर चर्चा की। इस दो दिवसीय ग्लोबल मिलियट्स (श्री अन्न) का उद्घाटन 18 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया व सम्पूर्ण 150 मिलियट्स मेला स्टाॅल का भी अवलोकन किया। इसके बाद ग्लोबल मिलियट्स (श्री अन्न) सेमिनार का उद्घाटन करके एक घण्टे तक परिचर्चा व सभी आमत्रित मेहमानों को सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन मे मिलियट्स (मोटे अनाज) के अनेकों अनेक फायदे बताये। मोदी ने कहा कि सम्पूर्ण वर्ल्ड 2023 को मिलियट्स वर्ष मनाने जा रहा है तो भारत कैसे पीछे रह सकता है, मिलियट्स में सम्पूर्ण आहार होता है। इसमें रसायनों को भी उपयोग नही होता, मोटे अनाज को छोटे किसानों के लिए वरदान है। श्री अन्न के अनेकों फायदे बताए। इस सेमिनार मे एक डाक टिकट का भी अनावरण किया व 75 रुपए का मिलियट्स सिक्के का भी लोकार्पण किया गया।
इस ग्लोबल मिलियट्स (श्री अन्न) सेमिनार में 145 देशों के कृषि मंत्रियों ने व आमंत्रित मेहमानों ने भाग लिया। इसमें कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर, कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, मनसुख मंडरिया व पीयूष गोयल आदि ने सम्बोधित किया। बीकानेर से कृषि मंत्रालय द्वारा आंमत्रित राजकुमार पारीक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र के साथ परिचर्चा मे भाग लिया व आभार व्यक्त किया। राजकुमार पारीक ने कहा कि ये श्री अन्न सेमिनार उनके जीवनकाल का सबसे बड़ा स्वर्णकाल रहा है।





