![Ad](/wp-content/uploads/2025/01/nrk-typing-college.gif)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/11/hi-tech-classes-bikaner.gif)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/12/Arihant-Properties-And-Developers.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2025/01/Nirala-Optical-Bikaner.gif)
Bikaner. Abhayindia.com रियासतकालीन परंपरा के अनुसार बीकानेर शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज ने आज नागणेची मंदिर प्रांगण में भजनों की प्रस्तुति देते हुए माता रानी को इत्र और गुलाल चरणों मे अर्पित किया! साथ ही गुलाल उछालते हुए होली की अनुमति प्राप्त की उसके बाद देर रात को गेर निकाल कर शहर में होलका का आगाज किया गया।
भाई बन्धु ट्रस्ट महामंत्री नितिन वत्सस ने बताया कि आज माता रानी नागणेची के प्रांगण में शाकद्वीपीय समाज ने शाम ढलते ही भजनों के साथ माता के चरणों में धोक लगाई और हंस चढ़ी माँ आयी भवानी रे… सहाय करे सब देश की, पन्नों रे मारी जोड़ रो रे बीकाणे रो बासी रे, जोधाणूं सु बीज है मंगाए प्रेमरस री मेहंदी राचडली, जयपुर में बाजार में पड़ियो प्रेमजी बोर, सरीखे भजनों की प्रस्तुति देकर माता को रिझाया। रात्रि को 8 बजे इत्र गुलाल अर्पित कर माता से बीकानेर शहर में होली की अनुमति देने की अरदास की उसके बाद मंदिर प्रांगण में सभी भक्तो को गुलाल का टीका लगाकर गुलाल उछालकर बीकानेर शहर में होलका का आगाज किया।
वत्सस ने बताया की भजनों की प्रस्तुति में शाकद्वीपीय समाज के साथ साथ मरुनायक मंडल के सदस्यो ने भी साथ निभाया जिसमे मुख्य रूप से सुशील सेवग, पुरषोत्तम सेवग, गेवर जी भादाणी, अजय कुमार देराश्री, मेघसा जोशी, दारसा जोशी, बलु जोशी, रघु जोशी, महेश गज्जानी, पुरषोतम सेवग, मनमोहन शर्मा, राजेश देराश्री, राजा जोशी मास्टर, नगाड़े पर रामजी सेवग, अशोक शर्मा, चिराग सेवग ने संगत की। इस अवसर पर समाज के गणमान्यजन मौजूद रहे।
इसके बाद देर रात को गोगागेट से शाकद्वीपीय समाज द्वारा गेर निकाली गई जो बागडियों के मोहल्ले से होते हुए रामदेव मंदिर चाय पट्टी से बड़ा बाजार बैदों का चौक, मरुनायक चौक होते हुए सेवगों के चौक में सम्पन्न हुई और बीकानेर शहर में परंपरागत रूप होलका का आगाज किया।
गेर में परंपरागत रूप से ओ लाल केशा, पापड़ली, आदि गाये गए। आज समाज द्वारा सामूहिक प्रसादी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही समाज के हंसावतों की तलाई, सूर्य भवन, जनेश्वर भवन, शिव शक्ति भवन, श्यामौजी वंशज प्रन्यास भवन में शाकद्वीपीय समाज के द्वारा सामूहिक प्रसाद का आयोजन हुआ।
![Ad](/wp-content/uploads/2023/03/Mn-Hospital-Bikaner.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/12/Roopji.gif)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/12/Goyal.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/05/development-ultrasound.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2021/12/Dr-Shayam-Agarwal-Hospital-Bikaner-1.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2023/10/Narayan-Vihar.gif)