Monday, May 6, 2024
Hometrendingबीकानेर लोकसभा सीट : अर्जुन की होगी हैट्रिक या मदन का खुलेगा...

बीकानेर लोकसभा सीट : अर्जुन की होगी हैट्रिक या मदन का खुलेगा खाता?, देखिये लेखा-जोखा….

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर लोकसभा सीट पर हुए कुल 16 लोकसभा चुनावों में 5 बार कांग्रेस ने और 4 बार भाजपा ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर वर्ष 2004 से भाजपा का कब्‍जा है। वर्ष 1952 से 1971 तक पूर्व महाराजा करणी सिंह ने लगातार 5 बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीता। फिलहाल अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बीकानेर लोकसभा सीट पर मुख्‍य मुकाबला भाजपा प्रत्‍याशी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल तथा कांग्रेस प्रत्याशी मदनगोपाल मेघवाल के बीच है।

पिछले दो चुनावों में कांग्रेस को यहां भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल के खिलाफ दमदार उम्मीदवार नहीं मिला, ऐसे में अर्जुनराम की राह आसान रही। इस बार कांग्रेस ने उनके ही मौसेरे भाई और भारतीय पुलिस सेवा के रिटायर्ड अफसर मदनगोपाल मेघवाल को चुनावी समर में उतारा है। मदनगोपाल के सामने भले ही पहचान का संकट हो, लेकिन वे वर्तमान सांसद अर्जुनराम को कड़ी चुनौती दे रहे हैं।

2014 के लोकसभा चुनाव और 2018 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों को देखे तो मतदाता का झुकाव कांग्रेस की तरफ है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 5,84,932 और कांग्रेस को 2,76,853 मत मिले थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में बाजी पलट गई। भाजपा को 5,54,601 मत मिले, वहीं कांग्रेस को 5,60,702 मत मिले। कांग्रेस 6101 मतों से बढ़त पर है।

साल     जीते (पार्टी)      हारे (पार्टी)

2014  अर्जुन राम मेघवाल (भाजपा)     शंकर पन्नू (कांग्रेस)

2009  अर्जुन राम मेघवाल (भाजपा)     रेवत राम पंवार (कांग्रेस)

2004  धर्मेंद्र  (भाजपा)                   रामेश्वर लाल डूडी (कांग्रेस)

1999  रामेश्वर लाल डूडी (कांग्रेस)       रामप्रताप कसानिया (भाजपा)

1998   बलराम झाखड़ (कांग्रेस)        महेंद्र सिंह भाटी (भाजपा)

1996   महेंद्र सिंह भाटी (भाजपा)         मनफूल सिंह (कांग्रेस)

1991   मनफूल (कांग्रेस)                 गिरधरी लाल भोबिया (भाजपा)

1989   शोपत सिंह मक्कासर (सीपीआईएम)      मनफूल सिंह (कांग्रेस)

1984   मनफूल सिंह (कांग्रेस)     केदार नाथ (जनता पार्टी)

1980   मनफूल सिंह (कांग्रेस)     हरीराम (जनता पार्टी)

1977   हरिराम मक्कासर (भारतीय लोक दल)     रामचरण चौधरी (कांग्रेस)

1971   करणी सिंह (निर्दलीय)   भीमसेन (कांग्रेस)

1967   के सिंह (निर्दलीय)        एसी गोदारा  (निर्दलीय)

1962   के सिंह (निर्दलीय)  किशना राम (निर्दलीय)

1952  करणी  सिंह (निर्दलीय)  पन्ना लाल (कांग्रेस)

1952 (सीट) बीकानेर-चूरू        महाराजा  करणी  सिंह (निर्दलीय)         राजा कुशल सिंह (कांग्रेस)   

By- Suresh Bora

बीकानेर लोकसभा सीट : मदन के सम‍र्थन में आएंगे सीएम गहलोत, निशाने पर रहेंगे अर्जुन….!

बीकानेर में प्रियंका पर मोदी का तंज, बोले- चौथी पीढ़ी सांप-सपेरों का खेल दिखाकर मांग रही वोट…

 

Bikaner news politics crime university education

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular