Sunday, May 19, 2024
Hometrendingबीकानेर लोकसभा सीट : मदन के सम‍र्थन में आएंगे सीएम गहलोत, निशाने...

बीकानेर लोकसभा सीट : मदन के सम‍र्थन में आएंगे सीएम गहलोत, निशाने पर रहेंगे अर्जुन….!

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल के समर्थन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में 4 मई को दोपहर 3.30 बजे घड़साना के खेल मैदान, नई मण्डी में जन सभा को संबोधित करेंगे।

लोकसभा प्रवक्ता मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कैम्पेनिंग कमेटी के अध्यक्ष रधु शर्मा, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राजस्‍थान प्रभारी अविनाश पाण्डे इस आमसभा को संबोधित करेंगे।

सभा में लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल, ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, उच्‍च शिक्षा मंत्री भवंर सिंह भाटी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, विधायक गोविन्दराम मेघवाल, जिला प्रमुख सुशीला सीवंर, खाजूवाला प्रधान सरिता मेघवाल, पांचू प्रधान मुन्नी देवी गोरछिया, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पूर्व संसदीय सचिव कन्‍हैयालाल झंवर, वरिष्‍ठ नेता गोपाल गहलोत, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, यूथ कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम गोदारा सहित अन्‍य पदाधिकारी शामिल होंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular