







बीकानेर abhayindia.com वुमन पावर सोसाइटी की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सक्सेना के निर्देशानुसार महिलाओं को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
वुमन पावर सोसाइटी की मीडिया प्रभारी निशा पाण्डे ने बताया कि कार्यक्रम का नेतृत्व विजय स्वामी ने किया। सम्पूर्ण देश मे जिस तरह का माहौल बन रहा है हमारी बहन बेटी डरी हुई हैं। हम नही चाहते कि हमारे बीकानेर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए संस्था ने एक मुहिम चलाई। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चौधरी ने बताया कि आज हमारी बेटी आकाश में उड़ रही हैं लेकिन उनके लिए हमारी जमीन सुरक्षित नही ।प्राचीन काल मे औरतो को देवी का दर्जा दिया प्राप्त था लेकिन आज उसे केवल हवस की नजर से देखा जाता हैं। जो अत्यंत चिंता का विषय है।



