








बीकानेर abhayindia.com कोरोना का प्रकोप फिर से बढऩे लगा है, हमें सावधान रहना होगा। मास्क का उपयोग व सेनेटाइजर से हाथ धोने तथा अनावश्यक बाहर न निकल कर हम संक्रमण से छुटकारा पा सकते हैं। यह बात नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने शनिवार सुबह सेनेटाइजर छिड़काव के दौरान कही।
ट्रस्ट के रमेश भाटी ने बताया कि छिड़काव के दौरान पवन महनोत, आदर्श शर्मा, कुलदीप यादव, टेकचन्द यादव, गौरीशंकर देवड़ा, राजेन्द्र शर्मा, आनन्द सोनी, लोकेश छाबड़ा, संजय स्वामी, मोहम्मद ताहिर, लक्की पंवार, प्रणव भोजक, रजत शर्मा, चन्द्रप्रकाश सैन, राजेन्द्र व्यास व शंकरसिंह राजपुरोहित शामिल रहे।





