Tuesday, May 26, 2026
Homeराजस्थानराजस्‍थान में सर्दी का सितम तेज, इन नौ जिलों में...

राजस्‍थान में सर्दी का सितम तेज, इन नौ जिलों में…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सर्दी (Winter) का सितम तेज हो गया है। इससे जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने नौ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange alert) जारी किया है।

बीती रात प्रदेश में सीजन की सबसे सर्द रात रही, सभी शहरों में पारा 3 से 4 डिग्री तक गिरा। जैसलमेर के चांदन में पारा माउंट आबू से भी नीचे चला गया। यहां -1.5 डिग्री और आबू में -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शेखावाटी इलाके में पारा जमाव बिन्दु से नीचे पहुंच गया है। फतेहपुर में पारा माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा कई हिस्सों में कोहरे का भी प्रकोप देखा जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, चूरू, अलवर, भरतपुर, सीकर और झुंझुनूं में शीतलहर चल सकती है।

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर दौरे पर

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!