






बीकानेर Abhayindia.com केंद्रीय संसदीय कार्य एवम संस्कृति राज्यमंत्री दीपावली के पर्व पर अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर बुधवार सुबह बीकानेर पहुंचे। बीकानेर सांसद सेवा केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकानाएं देने के बाद जनसुनवाई की।
इसके बाद गजनेर रोड पर निर्माणाधीन ईएसआई अस्पताल का निरीक्षण किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अस्पताल निर्माण के तकनीकी बिन्दुओं को समझा और प्रस्तावित अस्पताल के निर्माण को शीघ्र पूरा करने की बात कही।
साथ ही ईएसआईसी के अधिकारियों को बीकानेर में बीमित व्यक्तियों की संख्या को बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। बीकानेर में बनने वाली ईएसआई अस्पताल का निर्माण होने से मजदूर वर्ग को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की बीकानेर की विजिट प्रस्तावित है। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने बताया कि भारत सरकार के श्रम मंत्रालय की ओर से माध्यम से श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत सरकार मजदूरों के समस्त हितों एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध है । बीकानेर के मजदूरों को ज्यादा से ज्यादा बीमित कर स्वास्थ्य लाभ दिलवाने के लिए उद्योगपतियों को भी अपने समस्त श्रमिको को बीमित करवाने के लिए आह्वान किया।



