Sunday, April 20, 2025
Homeबीकानेरबीकानेर : बिनानी कॉलेज में खेल व सांस्कृतिक सप्ताह जुनून 2019 का...

बीकानेर : बिनानी कॉलेज में खेल व सांस्कृतिक सप्ताह जुनून 2019 का ऐसा रहा दूसरा दिन

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com  खेल व सांस्कृतिक सप्ताह जुनून 2019 के दूसरे दिन एकल दौड़ प्रतियोगिता, तीन टांग प्रतियोगिता तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

खेल प्रभारी मुकेश बोहरा ने बताया कि तीन टांग प्रतियोगिता में कुल पांच लीग राउण्ड में पूर्ण की गई। पहला मुकाबला चांदनी व नंदनी ने दूसरा सीमा व शशिकला ने तीसरा ममता व रीतिका ने, चौथा अमर ज्योति व श्रुति ने तथा पांचवा मुकाबला ऋतु व अंतिमा ने जीता।

अगले सेना प्रमुख होंगे लेफ्टिनेंट जनरल एम एम नरवाने

खेल सहप्रभारी महेश पुरोहित ने बताया कि एकल दौड़ प्रतियोगिता का आगाज कम्प्यूटर विभागाध्यक्ष रामकुमार व्यास ने किया। यह प्रतियोगिता कुल ग्यारह लीग राउण्ड में सम्पन्न की गई। पहला राउण्ड ऋतु हर्ष ने, दूसरा दीपिका गहलोत ने तीसरा सुनीता चौधरी ने चौथा हेमलता स्वामी ने, पांचवा ऐश्वर्या सांखला ने, छठा अनुराधा किराडू, सांतवा नेहा पुरोहित आठवा नंदिनी पुरोहित ने नवां शिवानी पुरोहित ने दसवा पूजा गहलोत ने ग्यारवा श्रुति पारीक ने जीता।

प्रवक्ता सीमा भट्ट ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम की शृंखला में रंगोली व अल्पना का आयोजन किया गया। जहां प्रियंका सुथार ने फेस्टीवल रंगोली बनाई वहीं प्रियंका स्वामी व समूह ने ‘किल द किलर्स’ पर रंगोली बनाई। अनुराधा किराडू व सीमा व्यास ने ट्रेडिशनल रंगोली बनाई।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular