Thursday, June 4, 2026
Hometrendingबीकानेर के शिक्षक को मुख्यमंत्री ने किया ई-गवर्नेंस राजस्थान अवॉर्ड से सम्‍मानित

बीकानेर के शिक्षक को मुख्यमंत्री ने किया ई-गवर्नेंस राजस्थान अवॉर्ड से सम्‍मानित

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग राजस्थान सरकार द्वारा गवर्नेंस अवॉर्ड 2017-18 का पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को राजीव राजस्थान इनोवेशन विज़न के तहत बिरला ऑडिटोरियम जयपुर में हुआ। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शासन को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट प्रयास और विभिन्न गवर्नेंस के सफल कार्यान्वयन के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को गवर्नेंस राजस्थान अवार्ड से सम्मानित किया। शिक्षा विभाग से सम्मानित होने वाले बीकानेर के प्रारंभिक शिक्षा में कार्यरत शिक्षक हुकम चंद चौधरी एकमात्र शिक्षक हैंजिन्हें गवर्नेंस राजस्थान अवॉर्ड दिया गया।

TN Purohit
TN Purohit
Ajay Vyas
Ajay Vyas

शिक्षक चौधरी को आईसीटी के माध्यम से शैक्षिक परिदृश्य में सुधार के लिए काम करनेराज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर मोबाइल एप्प तैयार कर उनके प्रचारप्रसार में योगदान देने आईसीटी से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए भारत की पहली व्हाट्सएप हेल्पलाइन संचालित करने जैसे तकनीकी नवाचार के लिए यह पुरस्कार दिया गया। विदित रहे कि शिक्षक चौधरी पूर्व में भी कई राज्य स्तरीय राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। इनको राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में दो बार सम्मानित किया जा चुका है।

गहलोत ने भाजपा नेताओं पर कसा तंज- इन्‍होंने इस काम को ठेका ले रखा है…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!