




बीकानेर Abhayindia.com यात्री सुविधा के लिए बीकानेर रेल मंडल द्वारा कपिल मुनि की तपोभूमि कोलायत पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले के लिए स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
इस मेला स्पेशल रेलसेवा के अंतर्गत दिनाँक 15.11.2024 को गाड़ी संख्या 04731 बीकानेर से 5:20 बजे रवाना होकर 6:50 बजे कोलायत पहुंचेगी। इसी प्रकार दिनाँक 15.11.2024 को गाड़ी संख्या 04732 कोलायत से 7:20 बजे रवाना होकर 8:50 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसी प्रकार दिनाँक 15.11.2024 को गाड़ी संख्या 04733 बीकानेर से 10:30 बजे रवाना होकर 12:00 बजे कोलायत पहुंचेगी। 15.11.2024 को गाड़ी संख्या 04734 कोलायत से 12:20 बजे रवाना होकर 13:50 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
इसी प्रकार दिनाँक 15.11.2024 को गाड़ी संख्या 04735 बीकानेर से 16:00 बजे रवाना होकर 17:30 बजे कोलायत पहुंचेगी। इसी प्रकार दिनाँक15.11.2024 को गाड़ी संख्या 04736 कोलायत से 18 :15 बजे रवाना होकर 20:05 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसी प्रकार दिनाँक 14 व 15 नवम्बर 2024 को गाड़ी संख्या 04737 लालगढ़ से 18:55 बजे रवाना होकर 20: 05 पर कोलायत पहुंचेगी। इसी प्रकार दिनाँक 14 व 15 नवम्बर 2024 गाड़ी संख्या 04738 कोलायत से 20:45 बजे रवाना होकर 21:50 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। बीकानेर रेल मंडल यात्री सुविधा को लेकर पूर्ण रूप से सजग है!





