Saturday, April 25, 2026
Hometrendingअवैध हथियार रखने वालों के पीछे पड़ गई बीकानेर पुलिस, अब देशी...

अवैध हथियार रखने वालों के पीछे पड़ गई बीकानेर पुलिस, अब देशी पिस्‍टल सप्‍लायर को दबोचा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पुलिस अवैध हथियारों रखने और बेचने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में कोटगेट थाना पुलिस ने अवैध हथियार देशी पिस्टल सप्लायर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुरेन्द्र सिंह से अवैध देशी पिस्टल के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है।

आपको बता दें कि कोटगेट थानाप्रभारी गोविन्द सिंह चारण मय टीम द्वारा आर्म्स एक्ट में प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक नाबालिग को अवैद्ध हथियार देशी पिस्टल सहित निरुद्ध कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधि से संघर्षरत किशोर को बाल स्प्रेषण ग्रह भिजवाया गया था। इसी क्रम में नाबालिग को हथियार सप्लाई करने वाले सुरेन्द्र सिंह पुत्र रणजीत सिंह राजपूत उम्र 22 साल निवासी जयमलसर हाल निवासी नत्थूसर गेट बाबा रामदेव मंदिर के पास को प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया।

कार्यवाही करने वाली टीम : गोविन्द सिह चारण पुनि. थानाधिकारी कोटगेट, प्रवीण कुमार हैडकानि, अनिल कुमार कानि, सम्पतलाल कानि, सुभाष कानि

अभय इंडिया की खबर का असर : आयुक्‍त के निर्देश के बाद निगम ने हटाए अवैध होर्डिंग्‍स

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!