Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingबीकानेर पुलिस न्‍यूज : नकबजन गैंग का शातिर सदस्‍य गिरफ्तार, एक वारदात...

बीकानेर पुलिस न्‍यूज : नकबजन गैंग का शातिर सदस्‍य गिरफ्तार, एक वारदात खुली

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नोखा थाना पुलिस ने करीब सात महीने पहले हुई नकबजनी की एक संगीन वारदात के आरोपी शिवगिरी को किया गिरफ्तार कर लिया है। नत्‍थूसर गेट के बाहर क्षेत्र का निवासी आरोपी शिवगिरी रात्रि के समय सूने मकानों की रैकी कर चोरी/ नकबजनी करने वाली गैंग का सदस्य है। आरोपी से पूछताछ में अन्‍य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

घटनाक्रम : परिवादी नोखा के जैन चौक निवासी देवकिशन सोनी पुत्र छगनलाल उम्र 45 सोनी ने गत 21 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 19 अप्रेल को मातापिता का इलाज कराने के लिए जोधपुर गया था। इस बीच 20 जून को पडौसी मेघराज सोनी ने फोन कर बताया कि आपके घर का मुख्य दरवाजा खुला पडा है व ताले टूटे हुए है तो इस पर मैं शाम को करीब 5.00 बजे नोखा आया तो देखा कि मेरे घर का धुरी मोडा खुला हुआ था, जिसके दोनों ताले टूटे हुए थे, फिर देखा तो अंदर की साल के ताले टूटे हुए थे व मेरे घर में रखे सोने चांदी के जेवरात व नगद रूपये नहीं मिले जो कोई अज्ञात व्यक्ति मेरे घर से चोरी करके ले गये।

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए नोखा थानाप्रभारी ईश्वरप्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित्‍ की गई। टीम ने चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर आरोपी शिवगिरी पुत्र किसनलाल जाति पुरी उम्र 52 साल निवासी नत्थूसर गेट के बाहर बीकानेर पुलिस थाना नयाशहर जिला बीकानेर को दस्तयाब कर बाद पूछताछ गिरफ्तार किया गया। आरोपी से प्रकरण की घटना में बरामदगी के लिए अनुसंधान जारी हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार शुदा आरोपी शिवगिरी की जानकारी नोखा के नकबजन महावीर भार्गव व सुरेशसिंह उर्फ सूर्या से होने के कारण प्रकरण की घटना को अंजाम दिया गया। प्रकरण में आरोपी शिवगिरी का साथी सुरेशसिंह उर्फ सूर्या आले दर्जे का नकबजन हैं जिसके विरूद्ध पूर्व से चोरी व नकबजनी के 13 प्रकरण दर्ज हैं तथा आरोपी महावीर भार्गव के विरूद्ध भी पूर्व से एनडीपीएस एक्ट, चोरी व मारपीट के 07 प्रकरण दर्ज हैं।

विशेष भूमिका : उक्त वारदात के खुलासे में उपनिरीक्षक भोलाराम व कांस्‍टेबल कैलाश बिश्नोई कानि. पुलिस थाना नोखा की विशेष भूमिका रही।

पुलिस टीम : ईश्वर प्रसाद पुनि, भोलाराम उनि, सौभाग्यसिंह सउनि, कैलाश बिश्नोई कानि, विजेन्द्र कानि, गणेशाराम डीआर, गणेश कानि पुलिस थाना नोखा, राजेश मोटसरा कानि पुलिस थाना नयाशहर, दीपक यादव हैड कानि साईबर।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!