








बीकानेरAbhayindia.com बीकानेर शहर के युवा कलाकार पवन व्यास गुरुवार को एक बार फिर से नया रिकार्ड बनाने जा रहे हैं, व्यास एक साल बाद 16 दिसम्बर को एक और विश्व कीर्तिमान रचने जा रहे हैं। इस बार व्यास एक घंटे में सर्वाधिक साफे बांधने का विश्व कीर्तिमान बनाएंगा। यह आयोजन गंगाशहर स्थित बाफना स्कूल के प्रांगण में सुबह 10 बजे शुरू होगा।
व्यास 2016 में महाराष्ट्र के संतोष रावत द्वारा 1 घंटे में बांधे गए 129 साफों का विश्व कीर्तिमान तोड़ कर नया विश्व कीर्तिमान बनाएंगे। व्यास ने ऐतिहासिक परम्परा को आगे बढ़ाने का जिम्मा ऊठाया है, व्यास पहले भी अंगुलियों पर सबसे बड़ी व सबसे छोटी राजस्थानी पाग – पगडियां बांध कर विश्व में बीकानेर का नाम रोशन कर चुके है।
व्यास ने बताया कि यह रिकॉर्ड गिनीज वल्र्ड रिकॉर्डस् और वल्र्ड बुक ऑफ रिकार्ड यू. के. में आवेदन किया जाएगा। एवं विदित रहे पवन ने महज 21 वर्ष की आयु में अब तक पर्व, मेलो और धर्मसभाओं में 1 लाख से भी अधिक अलग-अलग समाज एवं क्षेत्र के साफे एवं पाग पगडिय़ां बांध चुकें है। कोरोना महामारी के कारण इस कार्यक्रम में आम लोगो का प्रवेश वर्जित किया गया है।





