Thursday, April 24, 2025
Hometrendingबीकानेर : राजकुमारी व्यास जिला देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत...

बीकानेर : राजकुमारी व्यास जिला देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेरabhayindia.comअखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने सभी जिलों म ग्रामीण महिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा की मंजूरी के बाद अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी नीतू वर्मा ने राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस में नव नियुक्तियों को हरी झंडी दे दी है। इसी कड़ी में राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा की स्वीकृति के बाद बीकानेर ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर राजकुमारी व्यास को मनोनीत किया है।

गौरतलब है कि राजकुमारी व्यास खाजूवाला के दिवंगत जननेता ,पूर्व उपप्रधान शिव कुमार व्यास की पुत्रवधू है। राजकुमारी व्यास ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज और बीकानेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत का आभार जताया है। व्यास की नियुक्ति से खाजूवाला सहित बीकानेर में उनके समर्थकों ने खुशी जताई है।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular