HometrendingBikaner News : केन्द्रीय मंत्री के बयान का बीकानेर में विरोध, माफी...

Bikaner News : केन्द्रीय मंत्री के बयान का बीकानेर में विरोध, माफी मांगने की मांग 

AdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com जोधपुर के सूरसागर से भाजपा की विधायक सूर्यकांता व्यास द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रशंसा के बयान पर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के बयान की पुष्करणा समाज के लोगों ने निंदा करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है।

राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग के अध्यक्ष बी. जी. बिस्सा ने कहा कि उनके बयान जिसमें उन्होंने कहा कि बड़ी उम्र में बच्चों के समान हो जाते हैं का हम विरोध करते हैं और उक्त बयान पर माफी मांगने की मांग करते हैं। केन्द्रीय मंत्री को अपनी ही पार्टी की वरिष्ठ नेता के लिए ऐसा बयान शोभा नहीं देता है।

बिस्‍सा ने कहा कि विधायक सूर्यकांता व्‍यास जोधपुर की सर्वमान्य नेता होने के साथ-साथ पुष्करणा समाज की शिरोमणि है इसलिए पुष्करणा समाज आपके इस बयान की घोर निंदा करता है। सूर्यकांता व्‍यास ने जो बयान दिया है वह कुछ सोच समझ कर ही दिया है। बिस्‍सा ने कहा कि बयान वापस नहीं लेने की स्थिति में पुष्करणा समाज आपकी बीकानेर यात्रा पर विरोध प्रदर्शन करेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular