Tuesday, May 26, 2026
HometrendingBikaner News : गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर दो दिवसीय पंचकुण्डीय...

Bikaner News : गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर दो दिवसीय पंचकुण्डीय महायज्ञ शुरू

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com दाऊजी रोड स्थित श्रीआदि गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर दो दिवसीय पंचकुण्डीय महायज्ञ विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ शुरू हो गया। विश्व कल्याणार्थ व राज्य में सुख शांति, समृद्धि के लिए किए जा रहे इस पंचकुण्डीय महायज्ञ में पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में 21 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचारण के साथ आहूतियां दी जा रही है।

आयोजन से जुड़े मदनगोपाल व्यास ने बताया कि प्रात: 8 बजे प्रारंभ हुए यज्ञ में यजमान नंदन जोशी, मुकुल व्यास, नमामी शंकर आचार्य, मनोज श्रीमाली व हिमांशु गहलोत ने सपत्नीक आहूतियां दी। दिनभर चले इस महायज्ञ में 1008 मंत्रोचारण के साथ आहूतियां दी गई। व्यास ने बताया कि मंगलवार को गणेश चतुर्थी के दिन प्रात: 4 बजे गजानंद के दूध, दही, घी, शहद, चीनी, पंचामृत, केशर, मानसरोवर से लाए जल से अभिषेक किया जायेगा। अभिषेक पं. विजय श्रीमाली, सुनील व्यास व जितेन्द्र श्रीमाली मंत्रोंच्चारण के साथ संपन्न करायेंगे।

इसके बाद विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जायेगी। दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव आरती की जायेगी, जिसमें गणपति के 2101 किलो का प्रसाद व 1151 किलो के फलों का भोग लगाया जायेगा। इसके बाद यज्ञ की पूर्णाहूति में श्रद्धालु आहूतियां देंगे। सायंकाल जागरण का आयोजन होगा। इसमें राजेन्द्र व्यास, अशोक बांठिया, मनोज बिस्सा, रामसा व्यास सहित अनेक कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे।

उन्होंने बताया कि मंदिर को विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया है। भक्त मंडल के खेमचंद सोनी, गोपाल रंगा, किशन व्यास, दीपक पारीक, श्याम सुंदर सांखी, जुगल, रवि कल्ला, नरेश आचार्य, नितेश बिन्नानी, नूतन व्यास, अशोक उपाध्याय, हर्षित बिस्सा, प्रियांशु, फणींद्र, युवराज जोशी, वन्दे पुरोहित आदि सेवा कार्यों में जुटे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!