Saturday, May 4, 2024
Hometrendingफोटोग्राफी जगत में 'बसंत व्यास' सदैव रहेंगे जिन्दा...

फोटोग्राफी जगत में ‘बसंत व्यास’ सदैव रहेंगे जिन्दा…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेरAbhayindia.com भले ही उन्होंने जीवन के 56 बसंत ही देखें होंगे, आज वो इस जहां को छोड़कर ब्रह्मलीन हो गए। लेकिन जब-जब बीकानेर की फोटोग्राफी जगत का जिक्र होगा, उनका नाम हमेशा ही अमर रहेगा।

निराले व्यक्तित्व और फोटोग्राफी कला में माहिर ‘बसंत व्यास’ फोटोग्राफी जगत में सदैव के लिए जिन्दा रहेंगे। साढ़े चार दशक पूर्व बलदेव व्यास ने बीकानेर शहर में बसंत नाम से ही फोटोग्राफी का एक स्टूडियो शुरू किया था, जिसको बुलंदी तक पहुंचाने में परिवार के सदस्यों की भागीदारी रही, उन्हीं सदस्यों में से एक थे ‘बसंत व्यास’ वो नाम जिसने फोटोग्राफी के क्षेत्र में ना सिर्फ बीकानेर बल्कि दूसरे शहरों में भी अपनी पहचान बनाई।

सफर अनवरत जारी रहा…

बसन्त व्यास अपने परिवार के सदस्यों को फोटोग्राफी की जो विरासत संभाला कर गए हैं, वो फोटोग्राफी का सफर अनवरत जारी रहेगा। बसंत व्यास के फोटोग्राफी जीवन के सफर में मित्रों का भी अहम योगदान रहा, जिसमे नरसिंह माली, झंवर सुथार, बुलाकी चौधरी, जुगल किशोर
विशम्बर व्यास,पप्पू काका, फन्नू काका,राजू व्यास से पूर्ण योगदान मिला।

उनके बड़े भाई बलदेव प्रसाद व्यास ने स्टूडियो का संचालन शुरू किया था, जिनकी ख्याति को बसंत व्यास ने बढ़ाया, जो आज एक वटवृक्ष की भांति फैली। इनमें उनके भाई गणेश प्रसाद का भरपूर सहयोग मिला। जिन्होंने कंधे से कंधा मिलाकर साथ निभाया। ब्लैक एण्ड व्हाईट फोटोग्राफी से शुरू हुआ युग आज डिजिटल पटल तक पहुंच गया है, लेकिन समय के साथ की तकनीकी को भी उन्होंने बखूबी अपनाया।

जिन्दादिल इंसान थे…

जीवन में चाहे कैसा भी दौर आया हो लेकिन अपनी जिन्दादिल के साथ उसका मुकाबला किया। दृढ़ विश्ववास के साथ हमेशा आगे बढ़े, परहित के कार्य किए। सदैव चेहरे पर मुस्कान रखने वाले हर दिल अजिज वरिष्ठ फोटोग्राफर बसंत व्यास हमेशा हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों में जिन्दा ही रहेंगे…

शत-शत नमन: अभय इंडिया परिवार

 

फोटोग्राफर व्यास के निधन पर जताई संवेदना…

एपीथ्रीआई के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ फोटोग्राफर बसंत व्यास के असामयिक निधन पर संगठनों ने संवेदना जताई है। एपीथ्रीआई संगठन ने बसंत व्यास के निधन को फोटोग्राफी जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

एपीथ्रीआई के अशोक अग्रवाल,प्रदीप चौहान, श्याम बिस्सा,अजीज भुट्टा ,बीजी बिस्सा, मनीष पारीक, दिनेश गुप्ता, नौशाद अली, राकेश शर्मा, आलम सिधी, विक्रम जागरवाल सहित सदस्यों ने संवेदना व्यक्त की है।

वहीं राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग की ओर से सुभाष जोशी, गिरिराज बिस्सा, दिनेश चूरा, डॉ.विजय आचार्य, वीरेंद्र किराडू, सुमनेश रंगा,मन मोहन पुरोहित,केपी बिस्सा ने भी शोक व्यक्त किया है।

 

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular