








बीकानेरAbhayindia.com मुरलीधर पुरोहित (मुरली पान वाला) सेवा संस्थान की ओर से प्रथम जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं एक जनवरी से होगी।
मुरलीधर पुरोहित की स्मृति में होने वाली प्रतियोगिताओं में 1 जनवरी 2022 से गुरु मण्डल क्लब नत्थूसर गेट के बाहर खेल गतिविधियां होगी। आयोजन सचिव गोविन्द पुरोहित ने बताया कि इसमें वॉलीबॉल (पुरूष वर्ग) ,बैडमिंटन (पुरूष व महिला वर्ग),तीरंदाजी (पुरूष वर्ग), फुटबॉल फाइव ए साइड (पुरूष वर्ग),ब्रेंच प्रेस (पुरूष वर्ग) की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।





