Hometrendingबीकानेर नगर निगम चुनाव 2026 : तस्वीर साफ, 74 प्रत्‍याशियों ने वापस...

बीकानेर नगर निगम चुनाव 2026 : तस्वीर साफ, 74 प्रत्‍याशियों ने वापस लिए नाम, अब 373 प्रत्याशी मैदान में

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर नामांकन वापस लेने की आज आखिरी तिथि पर चुनावी तस्‍वीर साफ हो गई है। आपको बता दें कि 74 प्रत्‍याशियों ने नाम वापस ले लिए है। अब कुल 373 प्रत्याशी मैदान में अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं। कुल 550 प्रत्‍याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। जांच उपरांत 127 नामांकन खारिज कर दिए गए। नाम वापसी के बाद एक वार्ड में निर्विरोध निर्वाचन हो गया। इस तरह से अब 79 वार्डों में होगा घमासान।

नामांकन पत्र वापसी के बाद बीकानेर नगर
निगम क्षेत्र में स्थिति इस प्रकार हैं स्थिति

निर्धारित अवधि तक प्राप्त कुल नाम निर्देशन पत्र : 607

कुल अभ्यर्थी : 550

खारिज नाम निर्देशन पत्र : 127

संवीक्षा के पश्चात् कुल वैध नाम निर्देशन पत्र : 480

कुल अभ्यर्थी : 448

नाम वापसी : 74

निर्विरोध : 1 (वार्ड 69 – भाजपा की लीला गहलोत)

अब अंतिम रूप से चुनाव लड़ने वाले कुल अभ्यर्थी : 373

अब क्या?

80 में से 79 वार्डों में होगा मतदान।

वार्ड 69 में भाजपा का खाता पहले ही खुल चुका है।

औसतन हर वार्ड में 4 से 5 प्रत्याशियों में मुकाबला।

जिला निर्वाचन विभाग ने सभी 373 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं।

सबसे ज्यादा पर्चे खारिज क्यों?

अधिकारियों के अनुसार, अधिकतर पर्चे जाति प्रमाण पत्र, शपथ पत्र में कमी, एक ही वार्ड से डबल फॉर्म और पार्टी सिंबल मिसमैच के कारण खारिज हुए हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular