बीकानेर Abhayindia.com भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात के समन्वयक की घोषणा संभाग चुनाव प्रभारी मुकेश दाधीच तथा संभाग प्रभारी डॉ. मिथिलेश गौतम के निर्देशानुसार आगामी निकाय चुनावों के लिए विधानसभा वार समन्वयक टोली की घोषणा की है।
जिला महामंत्री दिलीप राजपुरोहित ने बताया कि घोषित समन्वयक संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में संगठन एवं चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा स्थानीय संयोजकों एवं सह-संयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर चुनावी गतिविधियों को गति देंगे।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया घोषित समन्वयक समिति में श्रीडूंगरगढ़ भवरलाल जांगिड, नोखा श्याम पंचारिया एवं शिवरतन ओझा, देशनोक श्याम पंचारिया एवं जयकिशन उपाध्याय, खाजूवाला सर्वाई सिंह तंवर को नियुक्त किया गया है।



















