Friday, May 15, 2026
HometrendingBikaner Lockdown : डी-मार्ट के मालिक दमानी बीकानेर कलक्टर को देंगे 1 करोड़...

Bikaner Lockdown : डी-मार्ट के मालिक दमानी बीकानेर कलक्टर को देंगे 1 करोड़ रुपए की सामग्री

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com  बीकानेर मूल के उद्योगपति डीमार्ट कंपनी के मालिक राधाकिशन दमानी कोरोना महामारी के चलते बीकानेर जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम को एक करोड़ रुपए की सामग्री भेंट करेंगे, जो कि जिले के जरूरतमंद लोगों को वितरित की जाएगी।

इस संबध में माहेश्वरी समाज के प्रतिनिधि मंडल श्रीराम सिंघी, बीकानेर व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी, सोहनलाल गट्टानी, डी.पी. पच्चीसिया, भतमल पेड़ीवाल और ओम्प्रकाश करनानी एवं अन्य समाज  प्रतिनिधि कलेक्टर कुमार पाल गौतम से मिले और इस संबंध में चर्चा की।
बताया जा रहा है कि इस राशि से 21 हजार राहत सामग्री के पैकेट बनाए जाएंगे जिसकी लगात लगभग एक करोड़ रुपए आएगी। यह राहत सामग्री के पैकेट जरूरतमंद लोगों को बांटे जाएंगे।
राधाकिशन दमानी मूलत: बीकानेर के रहने वाले है, जो कि हाल में मुम्बई में निवास करते है और अपना कारोबार करते है। दमानी ने कुछ दिनों पहले कोरोना महामारी के चलते पीएम सहायता कोष में 100 करोड़ रुपए व 55 करोड़ रुपए अलग-अलग राज्य सरकारों को दिए थे।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!