Wednesday, April 29, 2026
Hometrendingबीकानेर : शुक्रवार सुबह आएगी परकोटा क्षेत्र में लिए गए सैंपल की...

बीकानेर : शुक्रवार सुबह आएगी परकोटा क्षेत्र में लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर के परकोटा क्षेत्र में चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से गुरुवार सुबह से दोपहर तक मरुनायक चौक स्थित मदनमोहन भवन में कैम्‍प लगाकर लिए गए कोरोना जांच के सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार सुबह आएगी। विभाग ने गुरुवार को मदनमोहन भवन में कैम्‍प लगाकर सेवगों का चौक व आसपास के मोहल्‍लों के लोगों के सैंपल लिए थे। कैम्‍प में लगभग पौने दो सौ सैंपल एकत्रित हुए।

सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा ने अभय इंडिया को बताया कि इन सभी सैंपल की जांच रिपोर्ट शुक्रवार सुबह आएगी। आपको बता दें कि गुरुवार को बीकानेर में कुल 9 कोरोना पॉजीटिव केस सामने आए हैं। इसमें तीन बीकानेर शहर, चार नोखा तथा दो केस नापासर से मिले हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!