






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में तीसरी आरएसी बटालियन के दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण करने आए आईजी (इंटेलीजेंस) रुपिन्द्र सिंह ने कहा कि पुलिस की नौकरी सेवा के लिए है। जवानों को निडर होकर साहस के साथ देश सेवा करनी चाहिए।
आईजी सिंह ने थर्ड आरएसी के जवानों के आवास, कार्यालय, स्टेडियम का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने मैस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान उन्होंने जवानों से फिट रहने के साथ-साथ पुलिस सेवा के कर्तव्यों के बारे बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी सेवा के लिए है। जवानों को निडर होकर साहस के साथ देश सेवा करनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान थर्ड आरएसी कमांडेंट आईपीएस देवेन्द्र बिश्नोई सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कमांडेंट बिश्नोई ने बताया कि आईजी सिंह ने 29 व 30 दिसम्बर को थर्ड आरएसी का निरीक्षण किया। उनके आगमन पर उनका स्वागत किया। इससे पहले आईजी सिंह को जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी।

आपको बता दें कि इससे पहले 28 व 29 दिसम्बर को डीआईजी (सीबी) सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने दसवीं आरएसी का वार्षिक निरीक्षण किया था।
जाड़े से जकड़ा राजस्थान, 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश…



