Sunday, May 5, 2024
Homeबीकानेरबीकानेर : शिक्षा के क्षेत्र एवं विभिन्न गतिविधियों में श्रेष्ठ रहने वाले...

बीकानेर : शिक्षा के क्षेत्र एवं विभिन्न गतिविधियों में श्रेष्ठ रहने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थिति आर.एस.वी. उ.मा. विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र एवं विभिन्न गतिविधियों में श्रेष्ठ रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बीकानेर के सांसद एवं केन्द्रीय बाहरी उद्योग राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मुख्य अतिथि के पद को सुशोभित किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के पद को विजय शंकर आचार्य (सेवानिवृत्त संयुक्‍त निदेशक माध्यमिक शिक्षा) एवं गुमान सिंह राजपुरोहित ने सुशोभित किया। मुख्य वक्ता मोटीवेटर डॉक्टर गौरव बिस्सा एसोसिएट प्रोफसर इंजी. कॉलेज बीकानेर थे कार्यक्रम में श्याम मोदी, रामलाल  स्वामी, ओमप्रकाश मोदी, आर.एन.आर.एस.वी. के प्राचार्य नीरज श्रीवास्तव आर.एस.वी. के कॉडिनेटर रविन्द्र भटनागर एवं विक्रम सिंह राजवी आदि प्रबुद्ध जनों ने भी भाग लिया।

बीकानेर के लिये निराशाजनक रहा प्रदेश का आम बजट : रांका

कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉक्टर गौरव बिस्सा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसके लिए कार्य करें। सदैव अपने अभिवावकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें साथ ही उन्हें अपने लक्ष्य के बारे में भी अवगत कराकर उनकी सलाह अवष्य लें। जीने के लिए भोजन करें, ना की भोजन करने के लिए जीए, अधिक मेहनत करने हेतु पौष्टिक एवं पेय पदार्थो का सेवन करें।

बीकानेर : नहर का टेण्डर दिलाने के नाम पर हड़प लिये छह लाख

बीकानेर : शराब ठेके आवंटन से पहले ही आबकारी विभाग होने लगा मालामाल, 48 करोड़…

मुख्य अतिथि अर्जुनराम ने विद्यार्थियों को भारत का भविष्य बताते हुए उन्हें 21 वी सदी की धरोहर कहा। उन्होंने कहा – आप अभी जिस आयु वर्ग के है उसके लिए 21 वी सदी अत्यन्त लाभकारी एवं शुभ है। आप का भविष्य 21 वी सदी के तीसरे दशक में ही तय होना है तथा भारत को भी इसी तीसरे दषक में विकसित एवं श्रेष्ठ राष्ट्र बनना है। इसमें आपका योगदान अमूल्य है, अतः आपको संस्कारी एवं मेहनती नागरिक बनना होगा।

भारत और न्यूजीलैंड की बीच पहला टेस्ट मैच कल से, बारिश की ….

राजस्थान बजट : 53 हजार 151 पदों पर भर्तियां होंगी, स्कूलों में शनिवार को ‘नो बैग डे’, ये खास बातें…

अर्जुनराम ने शिक्षक के महत्व को स्पष्ट करते हुए पूर्व राष्ट्रपति स्व. अब्दुल कलाम के एक संस्मरण को भी विद्यार्थियो से भी साझा किया जिसमें उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा होने पर राष्ट्रपति भवन से निकलते हुए एक महिला पत्रकार के प्रष्न के जवाब में कहा था कि मैं एक षिक्षक बनना चाहूँगा क्योंकि किसी भी व्यक्ति के जीवन में षिक्षा का योगदान सर्वोपरि होती है। आपने कहा कि मैं आज जिस स्थान पर हूँ उसमें भी मेरे कुछ षिक्षकों का आर्षीवाद है।

राजस्थान : बजट भाषण शुरू होते ही इन विधायकों ने किया सदन से वाकआउट, बेनीवाल ने किया ट्विट …

कार्यक्रम में विद्यालय में कक्षा 10 वी में श्रेष्ठ रिजल्ट देने वाले विद्यार्थियों को 100 प्रतिषत से 80 प्रतिषत तक स्कॉलरशिप प्रदान की। इसमें विद्यार्थियों को लगभग 1,00,000 रूपयो की राषि प्रदान की गई। विद्यालय की कक्षा 12 वी के साथ ही सी.ए. फाउंडेशन  में 43 वी  AIR (रैंक) प्राप्त करने वाले संयम कालरा तथा अन्य नौ विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 6 से 11 वी तक विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेघावी छात्र – छात्राओं को षील्ड प्रदान की गई। विद्यालय की आध्यपिकाओं पूजा सचदेवा, हिमानी गर्ग एवं संयोगिता को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर खेलों में विद्यालय का नाम रोषन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आर.एस.वी. ग्रुप ऑफ स्कूल के सी. एम. डी. सुभाष स्वामी ने घन्यवाद ज्ञापित किया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि ने किया। कार्यक्रम का संचालन रीतु शर्मा ने किया।

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular