Sunday, April 20, 2025
Hometrendingश्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर से शुरू होगी ‘बीकानेर हैरिटेज वॉक’, बहुरंगी संस्कृति होगी साकार

श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर से शुरू होगी ‘बीकानेर हैरिटेज वॉक’, बहुरंगी संस्कृति होगी साकार

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय ऊंट उत्सव की शुरूआत ‘बीकानेर हैरिटेज वॉक’ के साथ होगी। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि के अनुसार इस बार कई नवाचार किए जाएंगे। आपको बता दें कि जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 10 से 12 जनवरी तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ऊँट उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ने बताया कि हैरिटेज वॉक की शुरूआत 10 जनवरी को प्रातः 8.30 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर से होगी। यहां नगाड़ा, मश्क, चंग और बांसुरी वादन एवं भजन गायन की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं, देशी और विदेशी सैलानी मथेरण, बंधेज, पोट्री, सुनहरी कलम और साफा बांधने की कला से रूबरू हो सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान लोक कलाकार, रोबीले और सजे-धजे ऊंट भी साथ रहेंगे। भांडाशाह जैन मंदिर के पास हरियाणवी रागड़ी की प्रस्तुति दी जाएगी। हैरिटेज वॉक का काफिला यहां से चूड़ी बाजार की ओर बढ़ेगा। यहां लाख की चूड़ी बनाने की कला को दर्शाया जाएगा। सब्जी बाजार की ऐतिहासिक चौकी पर शहर की ऐतिहासिक रम्मत का प्रदर्शन किया जाएगा। यहां भुजिया, घेवर और जलेबी बनाने का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा तथा वॉक के प्रतिभागी इनके स्वाद का लुत्फ भी उठाएंगे। यहीं जूती बनाने की कला का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

मनीष ने बताया कि मरूनायक चौक में ब्‍लॉक और स्क्रीन प्रिंटिंग का प्रदर्शन किया जाएगा। मोहता चौक के बड़े पाटे पर पारम्परिक भोजन बनाने का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, प्रतिभागियों को कचौड़ी खिलाई जाएगी। यहीं भपंग वादन का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मोहता चौक में ही बीकानेर की प्रसिद्ध रबड़ी लाइव बनाई जाएगी। यहीं लोक कलाकारों द्वारा गणगौर के गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी और कठपुतली के खेल के माध्यम से विभिन्न संदेश दिए जाएंगे। वॉक का समापन लगभग 11 बजे रामपुरिया हवेलियों के पास होगा। यहां उस्ता कला, हवेली संगीत और कच्छी घोड़ी का प्रदर्शन किया जाएगा।

रूट का लिया जायजा, विभिन्न
वर्गों के साथ की बैठकें

निगम आयुक्त ने वॉक समन्वयक गोपाल सिंह चौहान एवं अन्य अधिकारियों के साथ कई बार रूट का जायजा लिया। निगम आयुक्त द्वारा सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स, पर्यटन क्षेत्र से जुड़ लोगों, होटल व्यवसाइयों तथा पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ विभिन्न बैठकें ली गई है।

उन्होंने बताया कि इस बार हैरिटेज वॉक में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक भी इसमें भागीदारी निभाए, इस दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

स्टॉल लगाने के लिए 9 जनवरी
तक कर सकेंगे संपर्क  

पर्यटन विभाग के उप निदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि तीन दिवसीय उत्सव के आयोजन स्थलों (धरणीधर मैदान, करणी सिंह स्टेडियम, रायसर) पर फूड स्टॉल, हैंडीक्राफ्ट, उस्ता कला आदि की स्टॉल लगाने के लिए 9 जनवरी तक होटल ढोलामारू परिसर स्थित पर्यटक स्वागत केंद्र में संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि दस जनवरी से प्रारंभ होने वाले इस समारोह को और अधिक भव्य एवं रोचक बनाने के लिए हेरिटेज वॉक, ऊँटों की प्रतियोगिताएं, शोभा यात्रा, ख्याति प्राप्त लोक कलाकारों की सांस्कृतिक संध्या, अग्नि नृत्य, सेण्ड आर्ट प्रदर्शनी, मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिताएं होंगी।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular