








बीकानेर Abhayindia.com ईदुल फितर के अवसर पर सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए घरों में ही नमाज अदा की और इबादत की।
इस मौके पर समुदाय के लोगों ने शहर काजी मुस्ताक अहमद व हाफिज फरमान अली को ईद मुबारक दी। पूर्व महापौर मकसूद अहमद, तन्जीम अईमा ए किराम के अध्यक्ष मोलाना इकरामुद्दीन, हाफिज मुनीर अहमद,मोलाना मुम्मताज, दावते इस्लामी के अजीज अहमद ने शॉल ओढ़ाकर व साफा पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर मकसूद अहमद ने कहा ईद का अर्थ खुशी है। हमारी ईद तभी होगी जब हम कमजोर, दुखी,गरीब, जरूरतमन्द लोगों की मदद कर उनको भी खुशी में शामिल करें। तभी सही मायने में ईद होगी।
आज पूरी दुनिया में कोरोना महामारी फैली हुई है, हम लोगों की सहायता के लिए आगे आए। शहर काजी व फरमान अली ने सयुंक्त रूप से कहा इस्लाम मजहब भी भाईचारे व दुसरों के दुख को बांटने का सन्देश देता है। शहर काजी ने दुनिया में कोरोना बीमारी से निजात दिलाने के लिए दुआ की।


