Hometrendingकोरोना : मरीजों के लिए आज आवंटित हुए 302 ऑक्सीजन सिलेण्डर...

कोरोना : मरीजों के लिए आज आवंटित हुए 302 ऑक्सीजन सिलेण्डर…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिले में ऑक्सीजन वितरण व्यवस्था के दौरान आज 302 सिलेण्डर आवंटित किए गए।

ऑक्सीजन वितरण व्यवस्था के नोडल अधिकारी के अनुसार यह सिलेण्डर निजी अस्पतालों एवं घरों में उपचाररत मरीजों को आवंटित किए जाते हैं।

इसमें 13 मई को सुबह 6 बजे से 14 मई सुबह: 6 बजे तक निजी कोविड अस्पताल को 193 सिलेण्डर आवंटित किए गए।

वहीं अन्य निजी नोन कोविड अस्पताल को 20 सिलेण्डर, पीबीएम के अलावा अन्य सरकारी अस्पताल एसडीएम जिला चिकित्सालय, सीएचसी, पीएचसी, आर्मी, बीएसएफ, मिलिट्री एवं रेलवे अस्पताल में 49, घरों में उपचाराधीन 36 मरीजों में 40 सिलेण्डर आवंटित किए गए हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular