Saturday, May 16, 2026
Hometrendingबीकानेर : अब डिजिटल प्लेटफार्म पर बीएसएनएल की सेवा...

बीकानेर : अब डिजिटल प्लेटफार्म पर बीएसएनएल की सेवा…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीएसएनल नेे उपभोक्ताओं की सुुविधा के लिए व्हाट्सएप के जरिए कस्टमर केयर सेवा शुरू की हैै।

बीएसएनएल बीकानेर जोन के महाप्रबंधक एन.राम ने बताया कि व्हाट्सएप कस्टमर केयर सेवा के जरिए उपभोक्ता डिजिटल माध्यम से घर बैठे ही बीएसएनएल की विभिन्न सेवाएं व जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इसके लिए उपभोक्ता कस्टमर केयर नंबर 94140 24365 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लैंडलाइन, फाइबर कनेक्शन की बुकिंग, बिलों के भुगतान सहित टैरिफ व रिचार्ज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह इंटरैक्टिव सेवा उपभोक्ताओं के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इस सेवा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को एचआई लिखकर इस नंबर पर व्हाट्सएप करना होगा। एन राम ने कोरोना से सुरक्षा और संक्रमण रोकथाम की दृष्टि से उपभोक्ताओं को इस सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!