Hometrendingबीकानेर : मोहता रसायनशाला और भगत सिंह यूथ क्लब द्वारा च्यवनप्राश अवलेह...

बीकानेर : मोहता रसायनशाला और भगत सिंह यूथ क्लब द्वारा च्यवनप्राश अवलेह का वितरण

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com मोहता आयुर्वेदिक रसायनशाला द्वारा पुलिसकर्मियों के लिए कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए इम्यूनीटी बूस्टर च्यवनप्राश अवलेह गुरुवार को गंगाशहर पुलिस थाना के सभी 65 पुलिस कर्मियों को वितरित किया गया।

मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट के व्यवस्थापक योगेश पुरोहित ने बताया कि भगतसिंह यूथ क्लब के माध्यम से गंगाशहर पुलिस थाना परिसर में आयोजित प्रतीकात्मक वितरण कार्यक्रम में थानाधिकारी राणीदान उज्ज्वल के कर कमलों से उस समय उपस्थित सभी पुलिस कार्मिकों को अवलेह का वितरण किया गया। ड्यूटी पर तैनात सहित अन्य सभी कार्मिकों के अवलेह थानाधिकारी को भेंट किए गए।

 

इस अवसर पर योगेश पुरोहित ने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा पिछले एक साल से दिन रात जो सेवा कार्य किया जा रहा है, उस की प्रशंसा शब्दों में बयान किया जाना दुष्कर है। पुरोहित ने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए मोहता आयुर्वेदिक रसायनशाला सदैव तत्पर रहती है और भविष्य में इसी तत्परता से कार्य किया जाएगा। भगत सिंह यूथ क्लब के अध्यक्ष राजाराम बिश्नोई ने क्लब की गतिविधियों पर रोशनी डाली। क्लब के मंत्री विनोद जोशी, क्लब के प्रवक्ता गिरिराज खैरीवाल ने इस अत्यंत संक्षिप्त कार्यक्रम का संयोजन किया।

 

इस अवसर पर क्लब के विजयपाल चौधरी, कालूसिंह राजपुरोहित, मयंक शर्मा, हंसराज बिश्नोई, हेमंत भोजक, सी पी सोनी इत्यादि उपस्थित थे।
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular