Homeराजस्थानराजस्‍थान में राजनीति‍क नियुक्तियों और मंत्रिमंडल विस्‍तार पर फिर लगेगा ब्रेक!

राजस्‍थान में राजनीति‍क नियुक्तियों और मंत्रिमंडल विस्‍तार पर फिर लगेगा ब्रेक!

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मंत्रिमण्डल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों पर एक बार फिर ब्रेक लगता नजर आ रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह कोरोना की लहर बन सकती है। आपको बता दें कि अब तक खबरें यह आ रही थी कि प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के बाद कभी भी गहलोत सरकार मंत्रिमंडल विस्‍तार और राजनीतिक नियुक्तियां कर सकती है। उम्‍मीद यह जताई जा रही थी कि अप्रेल के अंत तक नियुक्तियों का पिटारा खुल भी जाएगा। इसे लेकर सारी कसरत भी पूरी होने का दावा किया जा रहा था। लेकिन, अब कोरोना की दूसरी लहर तेज होने से इस काम में और देरी हो सकती है।

लिहाजा राजनीतिक नियुक्तियों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को एक-दो महीने और इंतजार करना पड़ सकता है। इस बीच आपको यह भी बता दें कि सीएम गहलोत का खेमा मंत्रिमण्डल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियां जल्दी करने के मूड में नजर नहीं आ रहा। वहीं, सचिन पायलट खेमा इसमें अब और देरी नहीं चाहता। पायलट खेमे के अलावा भी कुछ विधायक इसमें हो रही देरी को लेकर दबी जुबान में बात करते हैं।

बहरहाल, सहाड़ा, सुजानगढ़ और राजसमंद पर हुए उपचुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे। ऐसे में पार्टी में चर्चा है कि जिन नेताओं के प्रयास बेहतर परिणाम लाएंगे, उन्हें मंत्रिमण्डल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों से नवाजा जा सकता है। ऐसे में कांग्रेस नेता तीनों सीटों के उपचुनाव को लेकर काफी उत्साहित हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular