Hometrendingरेलवे: बान्द्रा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन के एक फेरे का विस्तार...

रेलवे: बान्द्रा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन के एक फेरे का विस्तार…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक किराया स्पेशल ट्रेन का एक फेरा बढ़ाया है। यह ट्रेन पूर्णतय आरक्षित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के उप महाप्रबन्धक (सामान्य) मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 09079, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी किराया स्पेशल ट्रेन बान्द्रा टर्मिनस से 01 मई शनिवार को रात 11:45 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 06:20 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन सख्या 09080, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस किराया स्पेशल ट्रेन 02 मई रविवार को भगत की कोठी से रात 08:00 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 01:10 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, महेसाना, पालनपूर, आबूरोड, मारवाड़, पाली व मारवाड़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular