Saturday, April 25, 2026
HometrendingBikaner Crime : युवक से मारपीट, मोटरसाइकिल तोड़ी, तीन नामजद सहित अन्‍य...

Bikaner Crime : युवक से मारपीट, मोटरसाइकिल तोड़ी, तीन नामजद सहित अन्‍य पर मामला दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर तीन नामजद सहित अन्‍य जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, मघाराम कॉलोनी निवासी प्रवीण स्‍वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 14 अगस्‍त को सुबह करीब छह बजे मोटरसाइकिल लेकर घूमने के लिए निकला था। रास्‍ते में व्‍यास पार्क से निकला तो रास्‍ते में लालचंद माली, मोहित आचार्य, गणेश आचार्य व चार अन्‍य जनों ने उसके साथ मारपीट की तथा मोटरसाइकिल तोड़ दी। मामले की जांच हैड कांस्‍टेबल नरेश सिंह को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!