Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम : सगाई कार्यक्रम में सोने की पांच अंगूठियां और नगदी...

बीकानेर क्राइम : सगाई कार्यक्रम में सोने की पांच अंगूठियां और नगदी चोरी, केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोटगेट थाना क्षेत्र के रानी बाजार स्थित होटल पार्क पैराडाइज में हुए सगाई के एक कार्यक्रम के दौरान सोने की पांच अंगूठियां और नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात जने के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोटगेट थाना पुलिस के अनुसार, गांव बेलासर हाल जयनारायण व्‍यास कॉलोनी निवासी प्रेमरतन सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गत 13 अगस्‍त को पार्क पैराडाइज होटल में मेरी पुत्री की सगाई का कार्यक्रम था। इस दौरान कोई व्‍यक्ति व्‍यक्ति बैग में रखे 47 हजार 500 रुपए और सोने की पांच अंगूठियां चुरा कर ले गया है। मामले की जांच एएसआई कुलदीप यादव को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!