








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की सर्द रातें हर किसी को ठिठुरा रही है लेकिन चोर चुस्त-दुरुस्त है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बीच चार और वारदातें सामने आई है। चोरों ने न केवल घरों में सेंध मारी बल्कि कैम्पर और ट्रक भी चुरा ले गए। चोरी की तीन वारदातें मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में तथा एक वारदात नाल थाना क्षेत्र में हुई है।
पुलिस के अनुसार, अणखीसर निवासी सांवरमल थोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सब्जी मंडी बीकानेर की पार्किंग से उसकी कैम्पर गाडी कोई अज्ञात शख्स चोरी कर ले गया। परिवादी ने मुक्ताप्रसाद नगर थाने में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसी तरह रामपुरा बस्ती निवासी अशफी खान पुत्री अब्दुल हमीद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके घर से अज्ञात चोर सोने व चांदी के जेवरात, 65 हजार रुपए नगदी, एक मोबाइल व एलईडी चुरा कर ले गए। इसी तरह एमपी नगर के सैक्टर-2 निवासी अश्विनी भटनागर पुत्र राजेन्द्र भटनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात चोर उसके घर से सोने-चांदी के आइटम 20 हजार रुपए नगदी, एलईडी व लेपटॉप चुरा कर ले गए। वहीं, मोरखाना निवासी प्रेम सिंह राजपूत पुत्र नारायण सिंह ने रिर्पो दर्ज कराई है कि 2 जनवरी को नालबडी स्थित बालाजी होटल के पास उसने अपना ट्रक खडा किया था था जहां से अज्ञात चोर ट्रक चुरा कर ले गया। पुलिस ने चारों वारदातों के अलग-अलग मामले दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


