HometrendingBikaner Crime : शराब के लिए हॉस्‍टल के छात्रों से मारपीट, रुपए...

Bikaner Crime : शराब के लिए हॉस्‍टल के छात्रों से मारपीट, रुपए छीन कर फरार हुए आरोपी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के जयनारायण व्‍यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में शराब के लिए हॉस्‍टल के छात्रों के साथ मारपीट कर रुपए छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो नामजद सहित आधा दर्जन से ज्‍यादा आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी 16 वर्षीय नाथूसर गांव निवासी अनिल कुमार भांभू पुत्र भंवरलाल जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मैं और मेरा दोस्‍त अशोक 16 दिसम्‍बर को शाम पांच बजे कोचिंग में पेपर देकर पीजी जा रहे थे। रास्‍ते में जोहिया मार्केट के पास रास्‍ते में योगेश सोनी पुत्र मुकेश सोनी निवासी सुरपुरा व चरणजीत बिश्‍नोई तथा आठ-दस अन्‍य जनों ने जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। चरणजीत ने हाथ में पहन रखे लोहे के कंडे से चोट मारी। योगेश ने लाठी से चोट मारी। इस दौरान आरोपी शराब पीने के लिए मेरे से 1200 रुपए छीन कर भाग गए। मामले की जांच हैडकांस्‍टेबल झंवर लाल को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular