Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्थान आवासन मंडल ने तीन जिलों में लॉन्‍च की तीन नई आवासीय...

राजस्थान आवासन मंडल ने तीन जिलों में लॉन्‍च की तीन नई आवासीय योजनाएं

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान आवासन मंडल (Rajasthan Housing Board) ने जयपुर सहित तीन जिलों में फ्लैट्स के लिए तीन नई योजनाओं का शुभारंभ कर दिया है। इसमें आवेदन के लिए हाउसिंग बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सारी डिटेल्स पढ़कर फॉर्म भर सकते हैं या कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल करके सारी डिटेल्स ले सकते हैं।

आवासन मंडल ने कुल 274 फ्लैट्स की योजनाएं अलग-अलग जिलों में जारी की है। इनमें भिवाड़ी में 3 BHK के 32 फ्लैट्स, हनुमानगढ़ में 2 BHK के 160 फ्लैट्स और जयपुर में 3-4 BHK के 82 फ्लैट्स निकाले हैं। अरावली विहार आवासीय योजना भिवाड़ी (SFS)HIG (S+8)-3 BHK के 32 फ्लैट्स नई आवासीय योजना, डीटीओ के पास, हनुमानगढ़ (SRS)MIG-A (G+3) – 2 BHK के 160 फ्लैट्स एआईएस-III, सेक्टर-26, प्रतापनगर, जयपुर (SFS) HIG-4 BHK के 54 फ्लैट्स और HIG-3 BHK के 28 फ्लैट्स, ऐसे में कुल 82 फ्लैट्स हैं। आवासन मंडल ने इसके आवेदन 15 दिसंबर 2025 से शुरू कर दिए थे। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2026 है। ऐसे में आवेदन करने वाले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस अवधि के बीच आवेदन कर सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!