Friday, May 15, 2026
Hometrendingरोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम के लिए बीकानेर के एमएस कॉलेज का बॉट के साथ...

रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम के लिए बीकानेर के एमएस कॉलेज का बॉट के साथ हुआ एमओयू

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com आयुक्तालय महाविद्यालय शिक्षा जयपुर की ओर से शिक्षा संकुल में नई शिक्षा नीति के अधीन राजस्थान के 12 महाविद्यालयों में प्रारंभ हुए रोजगारोन्मुखी AEDP कोर्सेस का कानपुर की एक कंपनी बॉट (BOARD OF APPRENTICESHIP TRAINING NORTHERN REGION, Kanpur) से एक एमओयू हुआ। इस एमओयू के अंतर्गत महाविद्यालय के विद्यार्थियों के पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

इस अवसर पर आयुक्तालय महाविद्यालय शिक्षा जयपुर में उच्च शिक्षा आयुक्त डॉ ओम प्रकाश बैरवा की उपस्थिति में बॉट कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बीकानेर के राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय (एमएस कॉलेज) बीकानेर के प्राचार्य प्रो नवदीप सिंह बैंस ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। डॉ बैंस ने आयुक्त डॉ बैरवा को कन्या महाविद्यालय में इस योजना के तहत चल रहे दो नए कोर्सेज BFSC और हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के बारे में विस्तार से बताया। उन्‍होंन कहा कि यह गर्व की बात है कि एमएस कॉलेज उपरोक्त दोनों कोर्सेज की शुरुआत एक साथ करने वाला राजस्थान का एकमात्र कॉलेज है जिसमें छात्राओं की रुचि आश्चर्यजनक रूप से देखी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!