Hometrendingबीकानेर क्राइम न्‍यूज : बदमाश बेखौफ, बोलेरो लूट ले गए

बीकानेर क्राइम न्‍यूज : बदमाश बेखौफ, बोलेरो लूट ले गए

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिले के बेखौफ हुए बदमाश गुरूवार की देर रात नोखा इलाके में मारपीट कर एक बोलेरो जीप लूट ले गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही नोखा पुलिस सक्रिय हो गई और आस-पास नाकाबंदी करवा दी, लेकिन लुटेरे पकड़ में नहीं आए।

जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार देर रात डेढ़ बजे की बताई जा रही है। कार में आए बदमाशों ने बोलेरो चालक से के साथ बुरी तरह से मारपीट की और उसे पटक कर वाहन ले भागे। बाद में बोलेरो चालक ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया एवं तहसील क्षेत्र के सभी थानों में सूचना देकर नाकाबंदी करवा दी। अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई थी कि लुटेरे कौन थेकहां से आए थे। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

TN Purohit
TN Purohit

अवैध बंदूक रखने के आरोपी को जेल

बीकानेर। महाजन के जैतपुर की रोही में शिकार के लिए आए एक शिकारी द्वारा पुलिस को देखकर बंदूक छोड़कर भागने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया है। हैड कांस्टेबल गंगाराम बिश्नोई ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि जैतपुर रोही में कोई शिकारी बैठा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

Ajay Vyas
Ajay Vyas

मौके पर एक व्यक्ति घात लगाकर बैठा था। पुलिस को देखकर शिकारी अपनी बंदूक फेंककर भाग गया। पुलिस ने आरोपी की बंदूक अपने कब्जे में ले ली। पुलिस ने बताया कि पता करने पर आरोपी का नाम चंदूराम बावरी बताया। पुलिस ने आरोपी चंदूराम बावरी को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बीकानेर में दो अफसरों के बिगड़े तालमेल से नहीं फहराया तिरंगा

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular