बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र के मॉडर्न मार्केट के पास यातायात पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौच, धक्का-मुक्की कर राजकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, यातायात शाखा के कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार निवासी मुकाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि यातायात व्यवस्था डयूटी के दौरान वह मॉडर्न मार्केट बोथरा कॉम्पलेक्स के पास तैनात था। इस दौरान बोलेरो कैम्पर के चालक व कैम्पर गाडी में सवार अन्य तीन युवकों ने राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाई व उसके साथ गाली गलौच व धक्का-मुक्की की। साथ ही जेब से दो हजार रुपए व कागजात छीन कर भाग गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर रामपुरा बस्ती निवासी सोहन सिंह उर्फ सोनू भाटी पुत्र विजय सिंह भाटी के खिलाफ आईपीसी की धारा 332, 353, 394, 307 के तहत मामला दर्ज किया है।















