बीकानेर Abhayindia.com नोखा पंचायत समिति प्रधान और विकास अधिकारी (बीडीओ) पर चल रहा विवाद अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। प्रधान रामप्यारी देवी तर्ड पत्नी श्रीराम तर्ड निवासी जसरासर ने विकास अधिकारी के खिलाफ नोखा पुलिस थाने में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, प्रधान रामप्यारी तर्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम विकास अधिकारी नोखा अभिमन्यु चौधरी ने पंचायत समिति परिसर में मेरे साथ और मौके पर मौजूद लोगों के साथ धक्का–मुक्की की तथा सरकारी रिकार्ड व रजिस्टर को खुर्द–बुर्द कर दिया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर नामजद के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 509, 418 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई ओमप्रकाश को सौंपी गई है।















