Hometrendingडरा धमका कर बेटे से ले गए घर का सारा सामान, पिता...

डरा धमका कर बेटे से ले गए घर का सारा सामान, पिता ने तीन जनों के खिलाफ दर्ज कराया मामला

बीकानेर Abhayindia.com नयाशहर थाना क्षेत्र की मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में एक जने को डरा धमका कर घर का सारा सामान ले जाने के आरोप में पुलिस तीन नामजद सहित अन्‍य जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, डी-536 मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी निवासी महिपाल सिंह पुत्र तेज सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि संजय धारणिया, अभिषेक बिश्‍नोई व अमन ने मेरे बेटे युवराज को डरा धमका कर घर से सोना-चांदी व पैसे मंगवाए। लेकिन, नहीं देने पर मारने की धमकी दी। उस समय मैं अपने भाई दामोदर के इलाज के लिए बाहर गया हुआ था। तब मेरे बेटे ने अमन के साथ मिलकर घर का सारा सामान आरोपियों को दे दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई भवानीदान को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular