Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम : बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग

बीकानेर क्राइम : बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com नापासर गांव में बदमाशों एवं पुलिस के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश रामस्वरूप अपने गुर्गों के साथ वाहन में आ रहा है। इस पर नापासर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी।

इस दरम्‍यान उनका वाहन नजर आने पर पुलिस ने पीछा शुरू किया। पीछा करने के दौरान बदमाशों ने थानाधिकारी चंद्रभान की गाड़ी को भी टक्‍कर मार दी। उन्होंने कई जगह पुलिस की नाकाबंदी को तोड़ा और पुलिस पर फायरिंग की। बाद में सैरुणा और नापासर पुलिस के साथ सैरूणा पुलिस ने भी उनका पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाश रामस्वरूप के साथ तीन अन्य बताए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पकड से दूर है।

Union Budget 2019 : बजट में क्‍या हुआ सस्‍ता, क्‍या हुआ महंगा, यहां जानिये….

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!